Loading Now
×

रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में हनी सीसी ने हरियाली सीसी को 5 रनों से हराया।

[ad_1]

रुद्रप्रयाग 6 अप्रैल: रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित पहली सीनियर जिला लीग का दूसरा मैच हरियाली हिल क्रिकेट क्लब रूद्रप्रयाग एवं हनी क्रिकेट क्लब अगस्त्यमुनि के बीच खेला गया। जिसमें हनी क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में हरियाली क्रिकेट क्लब को 5 रनों से हराया।

अगस्त्य स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी क्रिकेट क्लब ने आशीष के 29, अभिषेक के 21 तथा गिरीश के 16 रनों की रनों की मदद से 28 ओवर में 130 रन ही बना पाया। हरियाली क्लब की ओर से आयुष देवरानी ने 6 ओवर में 18 रन पर तीन विकेट, प्रतीक पंवार ने 3.5 ओवर में 6 रन पर 3 तथा प्रतीक रावत ने 4 ओवरों में 15 रन पर 2 विकेट लिए।

जबाब में हरियाली क्लब 29 ओवर में केवल 125 रन ही बना पाई। और वे जीत से केवल 5 रन पीछे रह गये। हरियाली क्लब की ओर से प्रियांशु रावत ने शानदार बल्लेबाजी की। परन्तु दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया, तथा लगातार अन्तराल पर विकेट गिरते रहे। हनी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिग से दो खिलाड़ियों को रन आउट किया। प्रियांशु ने 40 रन बनाये।हरियाली क्लब की ओर से नम्र ने 10 तथा रितिक रावत ने 15 रनों का योगदान दिया। हनी की ओर से अरविन्द सबसे सफल गेन्दबाज रहे। उन्होंने सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। नवीन बिष्ट एवं जितेन्द्र सिंह ने दो दो विकेट लिए।

मैच में संजय गोस्वामी एवं सूरज ने अम्पायर, दीपक रावत, मनवर नेगी, धर्मवीर नेगी एवं सुबोध सिंह ने स्कोरर, त्रिभुवन बिष्ट ने मैच रैफरी तथा राहुल जगोठा ने कमेण्टेटर की भूमिका निभाई। मौके पर एसोसियेशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, सचिव अरूण तिवारी, प्रवक्ता हरीश गुसाईं, सदस्य वीरपाल लाल, प्रशान्त बिष्ट, जिपंस सुमन नेगी आदि थे।

[ad_2]

Source link

Previous post

मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में शुभम के हरफनमौला प्रदर्शन से डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी विजयी

Next post

जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट में धर्म और कशिश के अर्धशतक से रामगढ ने बोकारो को पराजित किया

Post Comment