Loading Now
×

लखीसराय जिला लीग में प्रभात के शानदार अर्धशतक से आरसीसी किउल 5 विकेट से जीती

लखीसराय 8 अप्रैल: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप में आज का मुकाबला आरसीसी किउल और हलसी हर्कुलस के बिच खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर किउल की टीम पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए किउल की टीम साहिल के 41 रन ,अमन के 38 रन और प्रथम के 33 रनो के मदद से 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी करते हुए हीरो को तीन विकेट ,शिव शक्ति और शिवम् को दो -दो विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी आरसीसी किउल की टीम 25 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे प्रभात कुमार ने शानदार 73 रन ,कुमार आर्यन 29 रन और अर्णव कुमार ने 23 रनो की पारी खेला। गेंदबाजी करते हुए अमन रेहान और अमन शर्मा को दो दो विकेट मिला।

आज के मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच प्रभात कुमार को चुना गया। आज निर्णयक के भूमिका में रंजन और बाबुल थे जबकि स्कोरर में सचिन थे।

Previous post

बिहार व झारखंड के राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रविशंकर का आकस्मिक निधन,पीडीसीए ने दी श्रद्धांजलि।

Next post

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में 5वां स्थान के साथ बिहार महिला टीम चैंपियनशिप के लिए की क्वालीफाई

Post Comment