लखीसराय जिला लीग में डीसीसी बड़हिया ने स्पोर्टिंग लखीसराय को 8 विकेट से हराया।
लखीसराय 10 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में आज का मुकाबला डीसीसी बड़हिया और स्पोर्टिंग लखीसराय के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग लखीसराय की टीम 26.2 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमे हर्ष राज 57 रन,अंकित 20 रन बनाया। गेंदबाजी में अभिषेक व अमन को तीन तीन विकेट मिला।।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी बड़हिया की टीम हिमराज 45 रन,आशीष के नाबाद 55 रन के मदद से 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।।गेंदबाजी करते हुए श्लोक और शौरव को एक एक विकेट मिला।।



Post Comment