Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट में गोरखा क्रिकेट एसोसिएशन बिहार तीन विकेट से जीता।

पटना 11 अप्रैल: गोरखा क्रिकेट एसोसिएशन बिहार और शुंग शेफ़ील्ड स्कूल के बीच आज रविवार को एक प्रदर्शनी क्रिकेट मुकाबला का आयोजन किया गया।

गोरखा क्रिकेट एसोसिएशन बिहार के कप्तान आशीष थापा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शृंग शेफ़ील्ड स्कूल को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

शृंग शेफ़ील्ड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 80 रनों के स्कोर बनाया ।जिसके जबाब में उतरी गोरखा क्रिकेट एसोसिएशन बिहार की टीम 12.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। और इस मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम किया।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment