Loading Now
×

टिहरी जिला लीग नरेश ने जड़ा शतक (103रन),पुरोहित सीसी,विकाश एकेडमी और सजवाण सीसी विजयी

[ad_1]


टिहरी 14 अप्रैल: जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित तीसरी जिला क्रिकेट लीग में आज तीन मुकाबले खेले गए।

पहले मुकाबले में पुरोहित क्रिकेट क्लब रेड ने फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी को 124 रन से,दूसरे में विकाश एकेडमी सीनियर ने भट्ट क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से तथा तीसरे में फस्ट वर्ल्ड वॉर सहीद शुरौत सिंह सजवाण सीसी ने लिटिल स्टार क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया।

पहले मुकाबले में बैटिंग करते हुए पुरोहित सीसी की टीम 39.5 ओवर में 294 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जिसमें नरेश ने शानदार शतक 103 रन ,पंकज 42 रन मोहित 30 रन बनाया।गेंदबाजी में संजय और विनय को दो दो तथा सूर्यमणि,राहुल और सुभम को एक एक विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर सीए की टीम आदर्श के 31 रन,लक्षय के 21 रन के मदद से सिर्फ 37.3 ओवर में 170 रन ही बनाया।गेंदबाजी में नरेश को तीन,शौर्य ,मो आरिफ और पंकज को दो दो विकेट मिला।

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भट्ट क्रिकेट टीम 35.3 ओवर में 140 रन बनाया जिसमें अभिनव ने 41 रन और सुमित 16 रन बनाया।गेंदबाजी में गौरव,हर्ष,मोहित और अखिल को दो दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाज विनय के 67 रन,रणवीर के 26 रनों के मदद से लक्ष्य को विकास क्रिकेट एकेडमी 30.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।गेंदबाजी में आशीष को सबसे ज्यादा दो विकेट मिला।

तीसरे मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए लिटिल स्टार की टीम प्रांजल के 36 रन,अखिलेश के 32 रन के मदद से 37.1 ओवर में 183 रन बनाया।गेंदबाजी में विशाल को चार,अविनाश को तीन विकेट मिला।

जबाब में उतरी सजवाण सीसी की टीम संजीत के 53 रन और राहुल के 44 रनों के मदद से लक्ष्य को 28.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।गेंदबाजी में हिमांशु,मलकीत और शिव को एक एक विकेट मिला।

[ad_2]

Source link

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment