Loading Now
×

धनबाद जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शिव प्रकाश लाल का निधन,संघ ने दी श्रद्धांजलि

[ad_1]

धनबाद 24 अप्रैल: धनबाद क्रिकेट संघ के  पूर्व वरीय उपाध्‍यक्ष शिव प्रकाश लाल उर्फ चुन्नू लाल जी का शनिवार को देहावसान हो गया। बीमार चल रहे वरीय अधिवक्‍ता चुन्‍नू लाल जी ने निचितपुर स्थित एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्‍यक्ष मनोज कुमार ने गहरी संवेदना व्‍यक्‍त्त करते हुए दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं महासचिव विनय कुमार सिंह ने उनकी मृत्‍यु पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

संघ के वरीय उपाध्‍यक्ष उत्‍तम विश्‍वास, कोषाध्‍यक्ष ललित जगनानी, उपाध्‍यक्ष मनोज कुमार सिंह, संयुक्‍त सचिव बाल शंकर झा, असित सहाय, संजीव झा आदि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

[ad_2]

Source link

Post Comment