PATNA 21 मई: ख्याति प्राप्त खेल कमेंटेटर एवं मशहूर उद्घोषक अजय अम्बष्ठ को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल और उपाध्यक्ष हैप्पी श्रीवास्तव ने अजय अम्बष्ठ को मनोनयन का पत्र सौंपा है। अपने मनोयन पर अजय अम्बष्ठ ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी है उसका मैं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा।

गौरतलब है कि अजय अम्बष्ठ न केवल खेल कमेंटेटर और मशहूर उद्घोषक हैं बल्कि खेल को बढ़ाने में लगे रहते हैं। कोई भी आयोजक कोई भी काम उन्हें सौंपता है उसका वे भरपूर निर्वहन करते हैं। पेशे से अजय अम्बष्ठ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

अजय अम्बष्ठ की इस उपलब्धि पर वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल प्लेयर रुपक कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here