Loading Now
×

Tokyo Olympics: भारत की पूजा रानी बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल में

टोक्यो ओलिंपिक  में भारत की पूजा रानी महिला मिडिलवेट बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। राउंड ऑफ 16 में पूजा ने अल्जीरिया की इचरक चैब को 5-0 से हराया। क्वार्टरफाइनल में पूजा का सामना 31 जुलाई को चीन की ली कियान के खिलाफ होगा, जिन्होंने राउंड ऑफ 16 में आयरलैंड की एओएफ़ ओ’रूर्क को 5-0 से हराया।

इससे पहले कल वेल्टरवेट में भारत की लोवलिना बोर्गोहैन ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने महिला फ्लाईवेट के पहले राउंड के मैच में जीत हासिल कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया था।

Post Comment