Bihar
Bihar Cricket News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Samastipur distric cricket trail, Samastipur distric under-25 trail, Samastipur distric woman trail, Samastipur District Cricket Association, Samastipur khel news khel bihar, Samastipur under-16 trail, Smastipur distric under-19 trail
Khelbihar
समस्तीपुर जिले के सभी आयु वर्ग के महिला/पुरुष खिलाडियों का ट्रायल 16 अगस्त से
समस्तीपुर 13 अगस्त: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी कमिटी द्वारा एक बैठक आयोजित कर खिलाडियों के ट्रायल को लेकर चर्चा की गई तथा इसकी तिथि की भी घोषणा कर दी गई है।
इसकी जानकारी देते हुए जिला संघ के सचिव सोनू झा व संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से खेलबिहार को बताया कि” वर्तमान समय में उत्पन्न समस्या को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर गहन मंथन करने के पश्चात बिहार सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस और मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट कमेटी समय के अभाव मे खिलाड़ियों के चयन हेतु अन्य किसी प्रकार का टूर्नामेंट का आयोजन कराने में असमर्थ है।
लेकिन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयु वर्गो के पुरुष व महिला प्रतिभावान खिलाड़ियों का ट्रायल स्थानीय पटेल मैदान में जिला क्रिकेट संघ के द्वारा नियुक्त किये गए चयनकर्ताओ द्वारा लिया जायेगा।
ट्रायल मे सभी आयु वर्गों के लिए 20 -20 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जिनका निबंधन बिहार क्रिकेट संघ मे किया जाना हैं।
ट्रायल की तिथि एवं खिलाडियों के कैटेगरी
- अंडर- 16 पुरुष आयु वर्ग का ओपन ट्रायल दिनांक 16/08/2021 को,
- अंडर-19 पुरुष एवं महिला सीनियर एवं जूनियर वर्ग का ट्रायल 17/08/2021 को,
- अंडर-25 पुरुष एवं पुरुष सीनियर वर्ग का ट्रायल 18/08/2021 को लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अंडर-16 एवं महिला वर्ग को छोड़ कर अन्य सभी वर्गों के ट्रायल मे केवल वही खिलाड़ी भाग ले पाएंगे जिनका निबंधन सत्र 2020-21 में जिला क्रिकेट संघ से है।ओपन ट्रायल केवल अंडर-16 पुरुष एवं महिलाओं के सभी वर्ग के लिए ही हैं।इस बैठक में संघ के सचिव सोनू झा,संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह,अध्यक्ष अजय शंकर सिंह उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार उपस्थित थे।



Post Comment