Loading Now
×

सलूजा गोल्ड गिरिडीह प्रीमियर टी-10 लीग में जी यू टी की सुपर ओवर में सुपर जीत।

गिरिडीह 09 सितंबर: गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित सलूजा गोल्ड गिरिडीह प्रीमियर लीग में आज का मैच सी एफ आई और जी यू टी के बीच खेला गया। जिसमे जी यू टी की टीम सुपर ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

टॉस जीयूटी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले  बल्लेबाजी करते हुए  जीयूटी ने 10 ओवर में 80 रन ही बना पाया और लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी एफ आई की टीम ने भी 80 रन बना कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया। सुपर ओवर में जी यू टी की जीत हुई।

मैन ऑफ द मैच सुमित यादव को गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव के हाथों मोमेंटो दिया गया। आयोजन समिति की तरफ से मीनू सिंह, अविनाश यादव, विक्रम सिन्हा, शुभम सागर, कृपा शंकर, प्रतीक सिन्हा, प्रेम चौरसिया, पियूष यादव, अजय पांडे, रणबीर यादव, मेराज खान आदि मौजूद रहे।

Post Comment