Bihar
Bihar cricket association News,
Bihar Cricket News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
BCA District Association representative Sanjay Kumar Singh, Bihar cricket association, bihar Sayad Mishra Ali Team, Bihar sayad mushtak ali team, Bihar zyada mishra ali trail, Hindi cricket news, Sayad mishra ali t-20, Snjay kumar
Khelbihar
बिहार क्रिकेट संघ के सीनियर अंडर-25 क्रिकेट खिलाडियों का ट्रायल 9 अक्टूबर से : संजय कुमार सिंह
पटना 28 सितंबर: बीसीसीआई आयोजित होने वाली घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट के लिए बीसीए ने तैयारी शुरू कर दी है।
कार्यकारी सचिव संजय कुमार सिंह ने कैंप हेतु चयन के लिए सभी 38 जिलों से 7-7 खिलाड़ियों को तिथिवार मोइनउल हक स्टेडियम में भेजने का निर्देश दिया है। प्रत्येक जिले से सिर्फ 7 खिलाड़ी ही भाग लेंगे।
श्री संजय कुमार ने बताया है कि” सभी जिलों के खिलाडियों के ट्रायल हेतु अलग-अलग तिथि की घोषणा की गई है इसी तिथि के अनुसार जिलावार खिलाडियों का ट्रायल लिया जाएगा।
उन्होंने कहा खिलाडियों को अजित कुमार चंद्रा व अतुल कुमार सिंह को सुबह 9 बजे जिला क्रिकेट एसोसिएशन से ऑथोरिटी लेटर लेकर रिपोर्ट करना है।।
जिला एवं ट्रायल की तिथि:-
9 अक्टूबर : अररिया, पूर्णिया,किशनगंज, कटिहार, सुपौल,मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर
10 अक्टूबर: अरवल , औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर,गया,जहानाबाद, रोहतक,पटना,वैशाली,कैमूर
11 अक्टूबर: बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा,शेखपुरा, लखीसराय, सिवान,ईस्ट चंपारण
12 अक्टूबर : दरभंगा , समस्तीपुर, मधुबनी,मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वेस्ट चंपारण, सारण, गोपालगंज



Post Comment