Loading Now
×

बिहार सैयद मुश्ताक़ अली के ट्रायल के तिथि में हुआ बदलाव देखें

पटना 01 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कल यानी 2 अक्टूबर से पटना के मोइनुल हक़ स्टेडियम में सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 टीम बनाने के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाना था।

लेकिन बारिश के बजह से अब ट्रायल की तिथि में बदलाब कर दिया गया है जिस जिले के खिलाड़ी को 2 अक्टूबर को ट्रायल के लिए मैदान में रिपोर्ट करना था अब वह 6 अक्टूबर को रिपोर्ट करेंगे। बाकी जिले को खिलाडियों को पहले से जारी तिथि में ही रिपोर्ट करना है।

आपको बता दे कि बीसीए ने पहले से ही 6 अक्टूबर को रिज़र्व डे के रूप में रखा था।इसकी जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज द्वारा बीसीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक सूचना जारी करते हुए दी गई है।।

Post Comment