Loading Now
×

बिहारशरीफ बुल्स नालंदा प्रीमियर लीग के फाइनल में

नालंदा 06 अक्टूबर: नालंदा स्पोर्ट्स कमिटी द्वारा आयोजित नालंदा प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला बिहारशरीफ बुल्स और नालंदा वॉरियर्स के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबले खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहारशरीफ बुल्स की टीम 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रनों के स्कोर बनाया जिसमे साहिल 28 रन,प्रिंस 29 रन और दिव्यांश ने 21 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में नालंदा वारियर्स के अंकित ने पांच,गौतम दो और आर्यन को एक विकेट मिला।

127 रनों के जबाब में उतरी नालंदा वारियर्स की टीम पूरे 20 ओवर खेल कर 7 विकेट गवाने के बाद सिर्फ 123 रन ही बना सकी और इस रोमांचक मुकाबले में 4 रन से मैच के साथ फाइनल का टिकट भी गवा दी। बल्लेबाजी में कप्तान आर्यन अमन ने सबसे अधिक 46 रन बनाए।

गेंदबाजी करते हुए बिहारशरीफ बुल्स के गेंदबाज दिव्यांश और सन्नी को दो दो ,प्रिंस,ईशु और अमन को एक एक विकेट मिला। इस तरह बिहारशरीफ बुल्स फाइनल में पहुंच गई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment