Loading Now
×

बीसीए ने गया और दरभंगा जिले के लिए गठित किया तीन सदस्य कमिटी,देखे

पटना 07 अक्टूबर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ( बीसीए ) की पूर्ण जिला संघ गया और दरभंगा में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्यों की संख्या जिले में लंबित कार्य के अनुसार बढ़ाई जा सकती है । इसकी जानकारी बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।

उन्होंने आगे कहा है कि” यह कमेटी जिला संघ के आगामी चुनाव तक जिला संघ के दैनिक कार्यों एवं क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करेगी । चुनाव से पूर्व क्लबों का सत्यापन करने के बाद बीसीए द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की देख रेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।

गया जिला : गया जिला क्रिकेट संघ में हुए हालिए चुनाव के बाद बीसीए द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और चुनाव पदाधिकारी के द्वारा समर्पित प्रतिवेदन और चुनाव से पूर्व के जिला संघ के पदाधिकारी के द्वारा किए गए आग्रह के आलोक में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

सदस्य इस प्रकार से है :-

मास्टर पुलष्कर(चेयरमन) ,
संजय सिंह (संयोजक),
देवेश आनंद (सदस्य)

दरभंगा जिला के लिए : दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रवीण बबल के द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन विरुद्ध होने वाली तथाकथित बैठक की अध्यक्षता किए जाने तथा इस संदर्भ में जिला संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार से कारण वृक्षा पूछे जाने पर असंग्यानिक कार्यों का समर्थन किए जाने तथा अब तक जिला संघ के कमेटी ऑफ मनोजमेंट के अन्य सदस्यों के द्वारा कोई समुचित जवाब नहीं दिये जाने तथा बिहार क्रिकेट एसोसिएसन की आम सभा में लिए गए निर्णय के आलोक में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया।

इसके सदस्य :
हेमंत झा(चेयरमन)
पवन सिंह (संयोजक)
दिनेश राम (सदस्य)

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment