Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट: विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी रेड को ग्रीन ने 3 विकेट से हराया।

पटना 11 अक्टूबर: विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी रेड और ग्रीन के बीच मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना के बाहरी परिसर ने एक प्रदर्शनी मैच खेला गया।

रेड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में 164 रन बनाकर सिमट गई।जिसमें उत्तम सिंह 30 रन,अमन 28 रन,अभिनव 17 रन बनाया।गेंदबाजी में ग्रीन के उज्वल को तीन,राज और आशीष को दो दो तथा रौशन कुमार और रोशन कुमार को एक एक विकेट मिला।।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन टीम के बैटर अभिषेक के 43 रन और कुणाल के नाबाद 41 रन के बदौलत लक्ष्य को 22.1 ओवर में 3 विकेट रहते हासिल कर लिया। गेंदबाजी में रेड के नेहाल को दो,अमित,सक्ष्म, रीतिक, रोहित और गौरव को एक एक विकेट मिला।।इस तरह ग्रीन 3 विकेट से विजयी हुई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment