Bihar
Bihar cricket association News,
Bihar Cricket News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
BCA District Association representative Sanjay Kumar Singh, bca sanjay kumar, BCA-Bihar Cricket Association, Bihar cricket news, Bihar hindi sports news, Bihar sa, Bihar saiyad mustak Ali team, Bihar senior cricket list
Khelbihar
बीसीए ने जारी की सैयद मुश्ताक़ अली ट्रायल से चयनित खिलाडियों की लिस्ट, ट्रायल मैच 16 से
पटना 15 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मुश्ताक अली ट्रॉफी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए 16 अक्टूबर से ट्रायल मैच कराने जा रहा है जिसके लिए ट्रायल के बाद कुल 70 चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है।
चयनित खिलाडियों के कुल पांच टीमो में बांटा गया है बिहार सनराइजर्स, बिहार राइडर्स, बिहार इंडियंस, बिहार कैपिटल्स और बिहार सुपर किंग्स बनाई गई है। प्रत्येक टीम में 14-14 खिलाडियों को जगह दी गई है ।प्रतिदिन दो ट्रायल मुकाबले खेले जायेंगे पहला मुकाबला 9 से 12.10 बजे तक और दूसरा दोपहर 1 बजे से 4:10 बजे तक खेला जायेगा।
टीम इस प्रकार है तथा खिलाडियों के नाम
बिहार सुपर किंग्स
आशुतोष अमन (गया), शिवम कुमार (सारण), त्रिपुरारी केशव (दरभंगा), विजय भारती (पूर्णिया), शशीम राठौर (पटना), रिषभ राज (अरवल), खालिद आलम (कटिहार), विकास रंजन (मुजफ्फरपुर, विकेटकीपर), शब्बीर खान (सीवान, कैप्टन), विनीत चौहान (कैमूर, मलय राज (पटना, उपकप्तान), शशि आनंद (पटना), वरुण राज (भोजपुर), लोकेश कुमार (पश्चिमी चंपारण)।
बिहार कैपिटल्स
बाबुल कुमार (पटना, कप्तान), कुमार मृदुल (पटना), मुकुंद मृदुलकर (बक्सर), आकाश राज (पटना), इमरान नजीर (सीवान), अश्वनी कुमार (अरवल, विकेटकीपर), समर कादरी (पटना, उपकप्तान), सूरज कश्यप (पटना), अनुनय नारायण सिंह (वैशाली), हर्ष विक्रम सिंह (पटना), मनीष राज (नालंदा), रोहित कुमार सिंह (पश्चिमी चंपारण), फैजल इमाम (मधुबनी), मुरारी कुमार (बेगूसराय)।
बिहार सनराइजर्स
विपिन सौरभ (कप्तान, औरंगाबाद),मंगल महरौर (गया), अभिजीत साकेत (पटना, उपकप्तान), रोहित राज (पटना), विकास यादव (भागलपुर, विकेटकीपर), पीटर मरांडी (कटिहार), सौरभ सिंह (सासाराम), मो आकिब (नवादा), प्रशांत कुमार (सहरसा), कुमार रजनीश (पटना), कमलेश सिंह (पटना), अर्णव सिंह (नालंदा), मो इम्तियाज (बेगूसराय), आशीष कुमार (वैशाली।)।
बिहार राइडर्स
शकीबुल गणि (पूर्वी चंपारण, उपकप्तान), यशस्वी रिषभ (बक्सर,कप्तान), आकिब राजा (पूर्णिया), हर्ष राज (पटना), अभिषेक चौधरी (पटना), सरफराज अशरफ (मुजफ्फरपुर), विकास पटेल (कैमूर), नवाज खान (शेखपुरा), मोहित कुमार (गया), अंकित सिंह (कटिहार), प्रीतम भारती (पटना), रवि राज कुमार (लखीसराय), विक्रांत सिंह (बेगूसराय), हर्ष प्रकाश (मधेपुरा)।
बिहार इंडियंस
केशव कुमार (पटना), आशुतोष कुमार (पटना, विकेटकीपर), मो रहमतुल्लाह (भागलपुर), अश्विनी कुमार (कटिहार), तरुण कुमार (औरंगाबाद), विकास चौधरी (गोपालगंज, कप्तान), सचिन कुमार (जमुई), ऋषि (Hrishi) राज (नवादा, उपकप्तान), विजय वत्स (पूर्वी चंपारण), पीयूष कुमार सिंह (पटना), शेखर कुमार (कैमूर), विश्वजीत गोपाला (खगड़िया), वाशिद अली (जमुई), अमोद यादव (गोपालगंज)।
सपोर्ट स्टाफ:-
ट्रेनर : विशाल कुमार सिंह
फीजियो: डॉ हेमेन्दू सिंह एवं डॉ अभिषेक
कोच: पवन कुमार ,आलोक कुमार
लिस्ट बीसीए के क्रिकेटिंग गतिविधियों के इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बीसीए की वेबसाइट पर जारी की है।उन्होंने चयनित खिलाडियों को 16 अक्तूबर को मोइनुल हक़ स्टेडियम में रिपोर्ट करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा है कि” जिस टीम का मैच नही होगा उस टीम का उस दिन फिजिकल टेस्ट होगा। सभी चयनित खिलाडियों को रहने की व्यवस्था होटल H.P INTERNATIONAL ,राजेंद्र नगर स्टेशन के सामने,पटना में की गई है।।
ट्रायल मैचों के शेड्यूल इस प्रकार से है:-




Post Comment