Bihar
Bihar cricket association News,
Bihar Cricket News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bca lokpal, BCA-Bihar Cricket Association, Bihar cricket news, east champaran distric cricket association, east champaran distric cricket association election, East champaran district cricket association
Khelbihar
बीसीए लोकपाल ने ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ के चुनाव पर लगाया रोक,देखे
मोतिहारी 07 नवंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के माननीय लोकपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी 14 नवंबर को होने वाले चुनाव पर रोक लगा दी है।
इसकी जानकारी देते हुए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि ” 14 नवंबर को हो रहे चुनाव के खिलाफ रवि राज ने माननीय लोकपाल के समक्ष चुनाव स्थगित करने हेतू आवेदन दिया था। श्री रवि राज की तरफ से पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुमित कुमार सिंह ने सारे तथ्यों को लोकपाल के समक्ष प्रस्तुत किया। उन सारे तथ्यों को सही मानते हुए माननीय लोकपाल ने आदेश पारित कर चुनाव पर रोक लगा दी है।

साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि पूर्व लोकपाल न्यायाधीश धरनीधर झा ने जो आदेश पारित किया था कि उसी के अनुसार 5.3.2017 के पूर्व जिला कमेटी के द्वारा निबंधित क्रिकेट क्लब ही चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पांच मार्च, 2017 के बाद निबंधित सभी क्लबों को सभी तरह की चुनावी प्रक्रिया में भाग लने से प्रतिबंधित कर दिया है।






Post Comment