प्रदर्शनी क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में राजहंस क्लब विजयी।
किशनगंज 07 नवंबर: किशनगंज जिला लिग शुरू होने के पूर्व टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन द्वारा अभ्यास मैच का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में आज शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में खगड़ा राइडर क्रिकेट क्लब बनाम राजहंस क्लब के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया ।
जिसमें खगरा राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए जिसमें आजाद ने सर्वाधिक 20 रन अविनाश ने 15 रनों का योगदान दिया वही राजहंस क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोनू ने 3 विकेट राजा ने दो विकेट माही ने एक विकेट कादिर ने एक विकेट एवं तौफीक ने 1 विकेट हासिल किए ।
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजहंस क्लब ने19.3 ओवर मे 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें मिराज ने सर्वाधिक 25 रन फैजल ने 15 रन माही ने 13 रन एवं राजा ने 10 रनों का योगदान दिया वहीं खड़ा राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शरीफ ने 3 विकेट आजाद ने एक विकेट विवेक ने एक विकेट और ललित ने 1 विकेट हासिल किया ।
शानदार 3 विकेट लेने वाले मोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया इस मैच के अंपायर थे कमलेश शाह एवं आयान।



Post Comment