Loading Now
×

किशनगंज जिला लीज में बालू बस्ती क्रिकेट क्लब छह विकेट से विजयी।

किशनगंज 20 नवंबर:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 बी डीवीजन का आज तीसरा मुकाबला किंग्स इलेवन जीसीसी बनाम बालू बस्ती क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें बालू बस्ती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन जि सि सि ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए जिसमें कालू ने 28 रन एवं आफताब ने 11 रन का योगदान दिया वही बालू बस्ती क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अख्तर अंसारी ने चार विकेट साहेब ने दो विकेट एवं सरफराज ने दो विकेट हासिल किए ।

108 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालू बस्ती क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट खोकर 16 .5 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें वसीम ने 32 रन एवं रजी अहमद ने 20 रन हसन ने 16 रन का योगदान दिया वहीं किंग्स इलेवन जीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नियामत ने दो विकेट एवं अशरफ ने एक विकेट हासिल किया।।

चार महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले बालू बस्ती क्रिकेट क्लब के अख्तर अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अख्तर अंसारी को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन के द्वारा मेडल प्रदान किया गया आज के अंपायर थे रतन कुमार एवं साकिब अंसारी स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मेन हैबिट।

Post Comment