किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में जुनयर एस वाई सी सी 58 रनों से विजयी।
किशनगंज 23 नवंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज छठा मुकाबला जुनयर एस वाई सी सी बनाम तेघरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें जूनियर एस वाई सी सी के कप्तान साकिब अंसारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए जिसमें सौरब ने 26 रन मुशर्रत ने 24 रन आफताब ने 19 रन एवं साकिब अंसारी ने 19 रन का योगदान दिया वही तेघरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 3 विकेट गोरव ने 2 एवं रिक्की ने 2 विकेट हासिल किया।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरिया वारियर्स 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी जिसमें कृष्णा ने 44 रन विशाल ने 15 रन शाहरुख ने 14 रन बनाए वहीं जूनियर एस वाई सी सी ओर से गेंदबाजी करते हुए जीशान ने 3 विकेट अनफ ने दो विकेट एवं साकिब ने दो विकेट हासिल किए 3 विकेट लेने वाले जीशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया .
मैन ऑफ द मैच को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया आज के अंपायर थे अब्बू ओसामा एवं फैजल खान स्कोरर गुल फराज।



Post Comment