Loading Now
×

किशनगंज जिला लीग में शानदार गेंदबाजी की बदौलत 23 रनो से जीता कजलामनी जूनियर

किशनगंज 24 नवंबर:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज सातवां मुकाबला कजलामनी जूनियर बनाम फ्रेंड्स जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें कजलामनी जूनियर के कप्तान टिंकू पासवान ने टॉस जीता एवं बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1ओवर मे सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए जिसमें चंदन ने 16 रन एवं लक्ष्मण ने 10 रनों का योगदान दिया वही फ्रेंड्स जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम ने चार विकेट राजू ने दो विकेट एवं आजाद में दो विकेट हासिल कीए .

89 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स जूनियर के सभी बल्लेबाज 13.2 ओवर 65 रनो पर ही सिमट गई जिसमें गौतम ने 17 रन एवं अनिल ने 11 रनों का योगदान दिया वही कजलामनी जूनियर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कृति ने 5 विकेट करण ने दो विकेट एवं टिंकू ने दो विकेट हासिल कीए शानदार गेंदबाजी 5 विकेट लेने वाले कृति को मैन ऑफ द मैच चुना गया .

मैन ऑफ द मैच कीर्ति को जिले के सीनियर खिलाड़ी साकिब कमर के द्वारा मेडल पहनाया गया। आज के अंपायर थे तबरेज आलम उर्फ तब्बू एवं आजाद स्कोरर गुल फराज। कन्वेनर बीर रंजन।

Post Comment