सारण जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुँची त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा
सारण 28 नवंबर: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला गुरुकुल कप जूनियर क्रिक्रेट लीग प्रतियोगिता में आज दूसरे सेमफाइनल मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी और त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के बीच हुआ .
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दाहियवां क्रिकेट एकेडमी 19.1 ओवरों में महज 82 रनों पर सिमट गई जिसमें अमजद 22 और साहिल ने 10 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के तरफ से संजीत 4 सनी 2 और युवराज ने 2 विकेट हासिल किए
जवाब में खेलने उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा 15.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें संजीत 22 आदित्य 15 और युवराज ने 9 रन बनाए दहियावा क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाज जिसमें प्रिंस 2 और रमण ने 1 विकेट हासिल किए यह मैच त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी परसा ने दहियावा क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ़ द मैच संजीत को घोषित किया गया
इस अवसर पर. विभूति नारायण शर्मा . सुरेश सिंह . भूपेंद्र सिंह. संजीव कुमार सिंह. सुनील सिंह. संजय सिंह. केशर अनवर . रोहित यादव. निशु सिंह.अजय शर्मा कुंदन शर्मा. राशिद सेख. रमन कोहली. आयोजक अध्यक्ष राजेश राय और आयोजक सचिव चन्दन शर्मा थे



Post Comment