Loading Now
×

इस खिलाड़ी को आया आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के ट्रायल के लिए बुलावा,देखे

कश्मीर 11 दिसंबर: आज आईपीएल इंडियन क्रिकेट टीम तक  खिलाडियों को पहुचने का सबसे बड़ा सहारा बन गया है येसे में अगर कोई खिलाड़ी को खुद आईपीएल के सबसे बड़ी टीम कही जाने वाले मुंबई इंडियन के द्वारा बुलावा आये तो उस खिलाड़ी के लिए कितनी ख़ुशी होगी .

जी हां कश्मीर के एक और युवा खिलाड़ी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल  में खेलने का मौका मिल सकता है। नॉर्थ कश्मीर के बांदीपुरा डिस्ट्रिक के रहने वाले नासिर लोन को मुंबई इंडियंस टीम ने ट्रॉयल के लिए बुलाया है

कश्मीर न्यूज सर्विस से बात करते हुए नासिर लोन ने मुंबई इंडियंस टीम द्वारा ट्रॉयल के लिए बुलाए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुंबई इंडियंस टीम से जैसे ही उन्हें कॉल आया उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

नासिर लोन नॉर्थ कश्मीर के गुंड कैसर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस लेवल पर पहुंचने के लिए हर एक क्रिकेटर सपना देखता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करता है। उनके मुताबिक उनका सपना आज सच हो गया है।

नासिर लोन ने बताया कि आज दोपहर उन्हें मुंबई इंडियंस टीम से कॉल आया और उन्हें ट्रॉयल के लिए बुलाया गया है। ये ट्रॉयल 15 दिसंबर को होगा। नासिर के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी का सपना अपने देश का इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिधिनित्व करना होता है। उन्होंने कहा कि वो भी एक दिन इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment