Loading Now
×

अरवल जिला जूनियर लीग में अरवल ब्लू ने ग्रीन को 57 रनों किया पराजित

अरवल 15 दिसंबर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे रुबन कप जूनियर लीग में आज अरवल ब्लू ने अरवल ग्रीन को 51 रनों से हर दिया।बुधवार को सुबह ब्लू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया

और निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 204 का स्कोर खड़ा किया। ब्लू की ओर से अकमल रज़ा ने सबसे अधिक 67 तथा कप्तान सौरव ने 23, चंदन ने 22 एवं वेंकटेश ने 19 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 43 रन बने। गेंदबाजी में अभिषेक कुमार ने 3, रोहित ने 2 तथा राहुल ने एक सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उत्तरी अरवल ग्रीन की पूरी टीम महज 147 रन बनाकर आउट हो गयी। आशीष ने 30, रोहित ने 25 तथा सोहेब ने 16 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान सौरव ने 3, अकमल ने 3 तथा अविनाश एवं कुणाल ने 2 -2 सफलता हासिल की। 17 तारीख को अरवल रेड एवं अरवल येलो के बीच फाइनल मुकाबला खेल जाएगा।

आज के मैच में पैनल अंपायर मनीष रंजन एवं आलोक कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

Post Comment