Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में अंकित के शतक की बदौलत वैशाली यूथ क्लब ने डीएसए रेल को किया पराजित

वैशाली 15 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप ए डिविजन क्रिकेट लीग का आज का मैच डीएसए रेल और वैशाली यूथ क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली यूथ क्लब के जल्दी ही ही पहला झटका लगा । उसके बाद अंकित कुमार 112 रन और सोनू कुमार 79 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 246/4 रन का स्कोर खड़ा किया । डीएसए रेल के तरफ से देवेंद्र प्रसाद 3 विकेट , चंदन सिंह 1 विकेट लिए ,

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए रेल के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए , उसके बाद चंदन सिंह 44 रन और देवेंद्र प्रसाद 51 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए । पूरी टीम 21 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । वैशाली यूथ के तरफ से विशाल 3 विकेट , अभिषेक 2 विकेट रणवीर रंजन 2 विकेट , आशीष और राधे 1-1 विकेट लिए ।

वैशाली यूथ के बल्लेबाज अंकित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Previous post

विराट कोहली ने वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद दिया बड़ा बयान,वनडे में खेलेंगे या नही इस पर क्या कहा?देखे

Next post

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग का भव्य आगाज 19 दिसंबर से:सचिव नवीन कुमार

Post Comment