Loading Now
×

अरवल जिला सीनयर क्रिकेट लीग में शाहीन ने झटके 6 विकेट, मगध क्रिकेट क्लब विजयी

अरवल 25 दिसंबर:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप सीनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में मगध क्रिकेट क्लब ने शांतिपुरम को 42 रनों से हरा दिया।

सुबह मगध के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष राज के शानदार 75 रनों के बदौलत पूरी टीम 146 रन बनाकर आल आउट हो गयी। आयुष राज ने 59 गेंदो में 5 चौके एवं 5 छक्कों के बदौलत 75 रन बनाए तथा विवेक ने 38 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने। गेंदबाजी में मिथलेश एवं प्रकाश ने 3 – 3, अश्वनी ने 2 और शुभम एवं राहुल ने 1 – 1 सफलता हासिल की

जबाव में खेलने उतरी शांतिपुरम की पूरी टीम शाहीन अकबर के सामने लड़खड़ा गयी और पूरी टीम महज 104 बनाकर आल आउट हो गयी। टीम की ओर से राहुल ने 29, मिथलेश ने 13, प्रकाश ने 11 और बंसी ने 10 रनों के योगदान दिया। शांतिपुरम के शीर्ष 5 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला। गेंदबाजी में शाहीन ने शानदार 7 ओवर में 30 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा मनीष, प्रांशु एवं इरतज़ा ने 1 – 1 सफलता हासिल की। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने।

आज के मैच में मनीष रंजन एवं अंकित कुमार ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब बनाम सद्भावना क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।

Post Comment