Loading Now
×

शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से,

पटना 03 जनवरी : आगामी पांच जनवरी, 2022 से राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष अमित कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी जिसे 8 पूलों में बांटा जायेगा। प्रत्येक टीम को 2-2 मैच मिलेंगे। मैच 25-25 ओवर के होंगे। फाइनल मैच 35-35 ओवर का खेला जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में इनामों की बारिश होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिलेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर को शू, बेस्ट बैट्समैन को ट्रैकशूट और मैन ऑफ द टूर्नामेंट को बैट पुरस्कार स्वरुप दिया जायेगा।

आयोजन सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि इसमें भाग लेने वाली टीमों को क्रिकेट का बेहतर माहौल मिले।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को फॉर्म भरने के समय अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी देना अनिवार्य है। साथ ही मैच के दौरान उसकी मूल प्रति भी लेकर आना होगा।भाग लेने को इच्छुक टीमें या खिलाड़ी मोबाइल नंबर 7903319578 और 7645037490 पर संपर्क करें।

Previous post

अपने क्रिकेट करियर में 24134 रन और 2072 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इलिंगवर्थ का कैंसर से हुआ निधन,

Next post

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अंकित के नाबाद अर्धशतक से पंचशील एकादश विजयी

Post Comment