Loading Now
×

किशनगंज जिला ए डिवीजन लीग के रोमांचक मुकाबले में रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज 1 रन से विजयी।

किशनगंज 28 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिविजन का आज तीसरा मुकाबला रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज बनाम कजलामनी क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 186 रन बनाए जिसमें सुधीर कुमार ने 47 रन एवं गुड्डू कुमार ने 38 रन बनाए वही कजलामनी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शमशेर उर्फ लालू ने दो विकेट एवं सादिक ने दो विकेट हासिल किए

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजलामनी क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट के नुकसान पर 25 ओवर में 185 रन बनाए और 1 रन से मैच हार गई जिसमें धीरज कुमार ने 70 रन एवं रोहित ने 25 रनों का योगदान दिया वही रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज ने तीन विकेट एवं सुधीर कुमार ने दो विकेट हासिल किए

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 47 रन एवं दो विकेट लेने वाले रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज के सुधीर कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच सुधीर कुमार को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी राजा राम महतो ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट संयोजक वीर रंजन.

Previous post

कूच बिहार ट्रॉफी में मैच के दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल हैदराबाद ने बनाए 3 विकेट पर 314 रन

Next post

पटना जिला सीनियर लीग में यशस्वी की बल्लेबाजी व मुकेश की गेंदबाजी से बिहार स्टेट पावर होल्डिंग विजयी

Post Comment