Loading Now
×

अररिया जिला लीग म सम्राट का शतक,संजू के 6 विकेट से एफसीए ए सेमीफाइनल में

अररिया 02 जनवरी: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 28 वां मैच फारबिसगंज क्रिकेट अकैडमी ए और एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस एफसीए ए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस निर्णय का टीम के बल्लेबाजो ने जम कर फायदा उठाया और 30 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर 227 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। एफसीए ए के बल्लेबाज सम्राट राय ने 111 रनों की शानदार पारी खेली असफाक ने 57 रन आदित्य ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया । जोकीहाट के गेंदबाज रेजा ने 2 विकेट फिरोज और गुलजार ने 1-1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी जोकीहाट के बल्लेबाज एफसीए ए के कसी हुई गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और 19 वें ओवर में 76 रन पर पुरी टीम पैवेलियन लौट गई। जोकीहाट के बल्लेबाज इमरान ने 30 रन फिरोज ने 20 रन बनाए । एफसीए ए के गेंदबाज संजू सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए अभिषेक ने 2 विकेट उत्तम ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और विक्की कुमार थे स्कोरिंग उज्जवल ने किया इस अवसर सुनील कुमार सिन्हा ओम प्रकाश जयसवाल जय प्रकाश गुप्ता विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
कल का मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब और आइडियल पब्लिक स्कूल के बीच होगा ।

Post Comment