Loading Now
×

शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में रौशन के ‘पंजे’ से स्टार सीसी ने न्यू स्टार को 118 रनों से हराया ।

शिवहर 04 जनवरी: शिवहर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज के मैच में स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन शिवम् चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में कुल 162 रन बनाए । स्टार के बल्लेबाज कमलेश यादव ने 48 एवं शुभम सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया । न्यू स्टार की तरफ से पप्पू कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये ।

स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रौशन कुमार सिंह के ‘पंजे’ की बदौलत न्यू स्टार की पूरी टीम 44 रनों पर ढेर हो गई । मैं ऑफ द मैच विजेता रौशन सिंह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन रखते हुए 13 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार द्वारा दिया गया ।
कल लीग का ग्यारहवां मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं सोनौली सुल्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment