Loading Now
×

जुपिटर सीसी अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में

पटना 04 जनवरी:  वाई•सी•सी क्रिकेट अकादमी के त्तवाधान मे अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट का आज दुसरा मुकाबला खेला गया जिसमें जी•एन•एस•यू सी•सी• ने टॉस जीतकर जुपिटर सी•सी को बल्लेबज़ी के लिये आमंत्रित किया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जुपिटर सीसी ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रनो का स्कोर बनाया जिसमे मनीष कुमार 54 , प्रत्यूष 36 , दिवान्श 22 , प्रथम 28 , आरुष 14 रन बनाया। गेंदबाजी में प्रदीप 2/42 , आदित्या 3/47 , आर्यन 2/39 विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए जी•एन•एस•यू सी•सी• की टीम 21 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 158 बनाकर ढेर हो गया। जिसमे टीम के लिए आदित्या 60 , प्रदीप 19 , आर्यन 15 , रितिक 12 रन बनाये। गेंदबाजी में आशू 6/42 विकेट झटके।

विजेता टीम के आशू ( 6 विकेट ) को मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया । अपने ग्रुप के दोनो लीग मैच जीतकर जुपिटर सी•सी की टीम फाइनल मे प्रवेश कर लिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment