Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में अरिहंत के अर्द्धशतक की बदौलत‌ रोमांचक मुकाबले में यंग स्टार विजयी

शिवहर 05 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग सत्र 2021-22 में आज अरिहंत के अर्द्धशतक की बदौलत‌ रोमांचक मुकाबले में यंग स्टार ने सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब को ‌5 विकेट से हरा दिया ।

आज सुबह सोनौल सुल्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 165 रन बनाए । सोनौल की तरफ से सूरज ने 55 और चंदन ने 25 रनों की पारी खेली । यंग स्टार के गेंदबाज प्रिंस ने 4 एवं आदित्य ने 2 विकेट लिया ।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी और संयमित बल्लेबाजी की । खासकर मैन ऑफ द मैच अरिहंत कश्यप ने 60 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली और 24वें ओवर में टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब सदस्य ध्रुवनाथ पांडे जी द्वारा दिया गया ।

Previous post

किशनगंज जिला ए डिवीज़न लीग के रोमांचक मुकाबले में हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 9 रनों से विजयी।

Next post

अनुग्रेज प्रीमियर लीग में मैक्स स्टार क्रिकेट क्लब व बुड्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी विजयी

Post Comment