Loading Now
×

बिहार के विपुल कृष्णा का चयन मुंबई इंडियंस टीम में,

सीतामढ़ी 05 जनवरी: बिहार क्रिकेट के लिए एक और बड़ी खुश खबरी की बात है की बिहार के एक और होनहार क्रिकेटर का चयन मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम के लिए किया गया है। जिसके लिए लोगो द्वारा बिहार क्रिकेट जगत व सोसल मीडिया में बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले के खिलाडी विपुल कृष्णा का चयन मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम के लिए किया गया है और अब जल्द ही इस सीजन में मुंबई इंडियंस टीम से खेलते दिख सकते है विपुल कृष्णा। इसकी खबर एक पोर्टल ने लिखी है। जिसमे विपुल ने बताया है की जल्द ही वह मुंबई टीम से खेलते हुई दिखेंगे।

मिल रही जानकारी के अनुसार सबसे पहले मुंबई इंडियंस के ट्रायल के लिए विपुल कृष्णा को बुलाया गया था। ट्रायल मुंबई के आरसीपी मैदान में लिया गया। ट्रायल में सफलता मिलने के बाद एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के तरफ से विपुल कृष्णा को कॉल आया जिससे उन्होंने जानकारी मिली की उनका चयन मुंबई इंडियंस लिए ट्रायल में किये गए प्रदर्शन के बाद किया गया है।

आपको बता दे की विपुल कृष्णा बिहार के लिए 10 अक्टूबर 2019 को लिस्ट ए टूर्नामेंट के साथ किया था। जबकि 8 नवंबर 2019 को सैयद मुस्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए डेब्यू किया था।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बांग्लादेश टीम न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में हराकर रचा इतिहास,पहले टेस्ट में दर्ज की शानदार जीत

Next post

रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीता

Post Comment