Loading Now
×

रुबन कप अरवल लीग: हर्ष के हैट्रिक सहित 7 विकेट से सूर्यपुर एकादश विजयी

अरवल 08 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में सूर्यपुर एकादश ने तेज गेंदबाज हर्ष प्रकाश के 7 विकेट के बदौलत जे आर एम को 11 रनों से पराजित कर दिया।

आक सुबह सूर्यपुर के कप्तान रितिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सूर्यपुर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के खेल में कुल 143 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें गोलू कुमार ने 35 तथा सलामी बल्लेबाज साहिल ने 33 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा रितिक ने 15 तथा राकेश ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। गेंदबाजी में सूरज एवं कप्तान शशि ने 3 – 3, मनमोहन ने 2, बंशीधर एवं रिशव ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी जे आर एम की पूरी टीम 24.4 ओवर 132 रन बनाकर आउट हो गयी। जे आर एम की ओर से अभय ने 37, रिशव एवं शशि ने 31 -31 तथा मनमोहन ने 10 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा 6 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोल सका। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने। गेंदबाजी में हर्ष प्रकाश ने शानदार 6 ओवर में 1 मेडेन रखते हुए 28 रन देकर 7 विकेट झटके। इसके अलावा प्रिंस ने 2 तथा राकेश ने 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में राम रमैया एवं जीतू कुमार ने अंपायर तथा रंजन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम क्लब बनाम सद्भावना क्लब के मैच खेला जाएगा।

Post Comment