जहानाबाद जिला लीग में ई०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 5 विकेट से हराया
जहानाबाद 09 जनवरी: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में ई०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 5 विकेटों से हराया ।
सुबह टॉस जीतकर वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के कप्तान निशांत सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन ई०पी०सी० इंग्लिश क्लासेज के बेहतरीन गेंदबाजों के सामने 30 ओवरों में सिर्फ 138 रन बना के ऑल आउट हो गई।
वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से आलोक कुमार ने 27 प्रियांशु कुमार ने 24 कुमार शुभम ने 20 और कप्तान निशांत ने 16 रन का योगदान दिया वही ई०पी०सी० के तरफ से शिवांशु ने 3 और पंकज ने 2 विकेट हासिल किए।
138 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी ई०पी०सी० इंग्लिश क्लासेज ने मात्र 20.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।
ई०पी०सी० इंग्लिश क्लासेज के तरफ से रणधीर कुमार ने 50 , एस किशन ने 36 कप्तान अमन भारद्वाज और शिवांशु ने 13,13 रन का योगदान दिया वहीं वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के तरफ से कुमार पंकज ने 3 और कुमार शुभम ने 1 विकेट चटकाए ।
शिवांशु कुमार को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।
लीग का अगला मुकाबला इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट क्लब और बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के बीच में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के सभी दिशा निर्देश का पालन करते हुए दिनांक 10/01/2022 को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।



Post Comment