रुबन कप अरवल जिला लीग में मगध ने जेआरएम को 51 रनों से हराया
अरवल 10 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मुकाबले में मगध क्लब ने जे आर एम को 51 रनों से पराजित कर दिया।
आज सुबह मगध के कप्तान शम्भू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 29.4 ओवर में पूरी टीम 158 रन बनाकर आउट हो गयी। मगध की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष ने 55, इरतज़ा ने 54 तथा शाहीन ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। गेंदबाजी में अभिषेक ने 4, मनमोहन एवं विवेक ने 2 – 2, सुकेश एवं शशि ने 1 – 1 सफलता हासिल की।
जबाब में खेलने उतरी जे आर एम की पूरी टीम महज 107 रन बनाकर आउट हो गयी। जे आर एम की ओर से विवेक ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। इसके अलावा अनुभव ने 14 रनों के योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न छू सका। अतिरिक्त के रूप में 26 रन बने। गेंदबाजी में विकाश ने 4, शाहीन ने 3, शम्भू ने 2 तथा आयुष ने 1 सफलता हासिल की।
आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा रंजन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल रामा क्रिकेट क्लब बनाम शहीद क्रिकेट क्लब के मैच खेला जाएगा।



Post Comment