Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती सीसी के जीत में चमके संजय और सागर

शिवहर 10 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी‌ की लगातार दो मैचों में हार से नॉक आउट राउंड में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म ।

आज सुबह भारती क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और संजय के शानदार 77 रनों (46 गेंद, 9 चौकै, 4 छक्के) की मदद से 21.3 ओवर में 10 विकेट के नुक़सान पर 138 रनों का स्कोर खङा किया । सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से महेश ने 3 विकेट प्राप्त किया ।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सी पी एन की टीम का कोई भी बल्लेबाज भारती क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों सागर और संजय के सामने टीककर बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम 18वें ओवर में हीं आज फिर 86 रनों पर ऑल आउट हो गई । भारती क्रिकेट क्लब की तरफ से सागर ने कमाल‌ की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर सी पी एन के 6 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया ।

वहीं भारती क्रिकेट क्लब के *संजय* ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में भी 2 विकेट झटक कर आज के मैच के *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार जीता । यह पुरस्कार सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव राणा सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया ।कल इस लीग का अगला मैच रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment