Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट में रॉयल क्रिकेट क्लब 61 रनों से विजयी

शिवहर 15 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में पिछले सत्र की चैंपियन राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को पहले हीं मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने बुरी तरह से धोया ।

आज सुबह रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और‌ रॉयल क्रिकेट क्लब ने 24.3 ओवर में 10 विकेट गंवा कर 119 रनों का स्कोर खङा किया । राइजिंग स्टार की तरफ से शिवम् और सुनील ने 3 – 3 विकेट झटके ।

120 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार के बल्लेबाजों के लिए यह लक्ष्य पहाड़ तब हो गया जब एक एक करके टीम के सभी बल्लेबाज अपना विकेट फेंकते चले गए ।

18.4 ओवर में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 58 रनों पर ऑल आउट हो गई और रॉयल क्रिकेट क्लब ने यह मैच 61 रनों से जीत लिया ।

रॉयल क्रिकेट क्लब‌ के *अंकित राज* को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार पिपराही क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी महफूज आलम जी द्वारा प्रदान किया गया ।कल इस लीग का अगला मैच स्टार क्रिकेट क्लब एवं रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment