Loading Now
×

17वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग आगामी 28 जनवरी से

लखनऊ 19 जनवरी:  क्रिकेट संघ लखनऊ  आगामी  28 जनवरी से 17वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रही ही। यह टूर्नामेंट लखनऊ के विभिन्न मैदानों में खेले जायेंगे। इसकी जानकारी खेल मीडिया को देते हुए क्रिकेट संघ लखनऊ के सचिव ख़लीक़ एम खान ने दी है।

उन्होंने कहा है” इच्छुक क्लब इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते है जिसके लिए फॉर्म कल यानि 20 जनवरी से मिलना प्रारंभ  हो जायेगा। फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 25 जनवरी तक होगी। ज्यादा जानकरी के लिए क्लब संघ के संयुक्त सचिव एम एल मिश्रा और डायरेक्टर राकेश सिंह से संपर्क कर सकती है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment