Loading Now
×

जस्ट क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ जिला बी- डिवीज़न क्रिकेट लीग के फाइनल में

रामगढ़ 30 जनवरी: आज दिनांक 30 जनवरी 2022 को रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित नारायण साहू मेमोरियल बी डिवीजन जिला लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 का सेमीफाइनल मुकाबला जस्ट क्रिकेट एकेडमी ‘A’ और  राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया है।

राइजिंग क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर निर्धारित 40-40 ओवर के मैच में 31.1 ओवर में 186/10 विकेट खोकर विशाल स्कोर खड़ा किया जवाब में जस्ट क्रिकेट एकेडमी ने 34.3 ओवर खेल कर 6 वेकेट खोकर 187/6 रन बना लिया और जस्ट क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट से मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाया।
राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के मुख्य बल्लेबाज नीतीश कुमार 46 रन, उनके साथ युवराज कुमार ने बखूबी साथ देते हुए 28 रन, शिवम पांडे 21 रन, रंजय राज 14 श्रेयांश कुमार  12 रन बनाया, जवाबी गेंदबाजी करते हुए जस्ट क्रिकेट एकेडमी के ऋषि प्रकाश 5 विकेट,कैफ आलम 2 विकेट,अर्शलन मलिक 2 विकेट, पंकज को एक विकेट प्राप्त हुआ ।।
जस्ट क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज कैफ आलम 61 रन, शिवम कुमार 25 रन, विशाल कुमार 21 रन, सूर्य प्रकाश 17 रन बनाया अपने टीम के लिए मुख्य बल्लेबाज ने, राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज आशीष कुमार झा 2 विकेट, श्रेयांश, हर्ष कुमार सिंह, अजय कुमार, चंदन कुमार एवं सोनी को एक- एक विकेट मिला।।
मैच एंपायर आदित्य कुमार एवं अजय बास्के थे.मैच के दौरान आरसीए के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार साहू आरसीए के अरुण कुमार राय, प्रायोजक पवन कुमार साहू उपस्थित थे।।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment