Loading Now
×

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरिज के लिए ईशान किशन टीम इंडिया में शामिल: रिपोर्ट

मुंबई 04 फ़रवरी: भारतीय क्रिकेट टीम पर फ़िलहाल कोरोना का कहर है 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये है जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में तूफानी बल्लेबाज इशान किशन को शामिल करने की खबर सामने आ रही है।

वनडे सीरीज के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए किशन को शामिल किया गया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में आ रहा है की इशान किशन की वनडे सीरिज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है . बुधवार को शिखर धवन, रिजर्व बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नेट गेंदबाज नवदीप सैनी सहित भारतीय टीम के 7 सदस्य अपने अनिवार्य क्वारंटीन के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

पीटीआई के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन वनडे श्रृंखला के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment