Loading Now
×

राधा किशुन प्र. अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के एकतरफ़ा मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स विजयी

पटना 12 फरवरी: राधा किशुन प्रसाद श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एक बहुत ही लॉ स्कोरिंग देखने को मिला और यह मुकाबला बिलकुल ही एकतरफा रहा और इस मुकाबले को रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने 9 विकेट से आशा बाबा रेड टीम को हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशा बाबा रेड के बैटर रॉयल स्ट्राइकर्स के गेंदबाज मुजाहिद खान के चार विकेट,अनय,विकाश कुमार और विकास काशुप के दो-दो विकेट के कारण सिर्फ 12.3 ओवर में 25 रन बनाकर ढेर हो गए। बैटिंग में सबसे अधिक प्रिंस ने 11 रन बनाया।

इस छोटे से लक्ष्य के जबाब में उत्तरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम 6.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे गौरव ने नाबाद 20 रनो की पारी खेली। इस तरह इस मुकाबले को रॉयल की टीम 9 विकेट से आशा बाबा रेड को हराया। मैन ऑफ़ द मैच सीनियर खिलाडी प्रवीण सिंह के द्वारा मुजाहिद खान को दिया गया।

Post Comment