Loading Now
×

मुज़फ्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी की 5 विकेट से धमाकेदार जीत

मुजफ्फरपुर 15 फ़रवरी: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की।

आज खेले गए मैच में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिव्यदृष्टि फाउंडेशन के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तबरेज ने शानदार 42 रन बनाए वही मुकेश ने 24 अरविंद ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से लल्लन ने दो, गुड्डू ने दो ,सौरभ ने दो, नीरज ने एक , राजकुमार यादव ने एक एवं दिव्यप्रकाश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 133 रन बना लिए।
साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नीरज ने नाबाद 44 रन बनाए वही आदित्य ने 40 राजकुमार यादव ने 2 1 रन बनाए अक्की आयुष 4 रन बनाकर नाबाद रहे ।

आज का मैन ऑफ द मैच नीरज को उनके नाबाद 44 रन और 1 विकेट लेने के लिए दिया गया।आज के अंपायर मनोज कुमार एवं विकास कुमार से वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार एवं आशीष मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा की बैठक सम्पन्न , नव निर्वाचित पदाधिकारियों की हुई सम्पुष्टि

Next post

किशनगंज जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में रुईधासा लायंस विजयी।

Post Comment