Loading Now
×

जानकी मणि महिला क्रिकेट कप में जीएस हैरी महिला क्रिकेट एकेडमी 5 विकेट विजयी

दिल्ली 16 फरवरी: जानकी मणि महिला क्रिकेट कप में जीएस हैरी महिला क्रिकेट एकेडमी ने एसएसवी महिला क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएवी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर प्रज्ञा रावत के 66 रन,ऋषिका के 29 और रमित कौर के 26 रनों के मदद से कुल 183 रनों के स्कोर बनाया।गेंदबाजी में अध्या गुप्ता ने दो तथा मिनाती को एक विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीएस हैरी महिला क्रिकेट एकेडमी की टीम ने इस लक्ष्य को 38.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।जिसमे निशिका 68 रन,तनीषा 56 रन और नेहा ने 34 रन बनाए।गेंदबाजी में रिषिका ने एक विकेट झटके।

वुमन ऑफ द मैच 68 रन बनाने वाली निशिका को तथा अध्या गुप्ता को दिया।।

Post Comment