Loading Now
×

सारण कप क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में सम्राट क्रिकेट एकेडमी 108 रनों से विजयी

छपरा 16 फरवरी राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सारण कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आज तीसरे मैच सम्राट क्रिकेट एकेडमी बनाम दिघवारा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ।

जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने 28.3 ओवरो में 197 रन बनाए जिसमें लोकेश शर्मा 56 नीलेश 42 जगजीत 24 और आनंद ने 19 रनो का योगदान दिया दिघवारा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने जिसमे वसीम 3 सुभाम 3 और पंकज ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी दिघवारा क्रिकेट एकेडमी की पुरी टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई जिसमें केवल प्रवीण ने 66 रनों का योगदान दिया सम्राट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में आनंद 2 नीलेश 2 जगजीत 2 संदीप ने 2 विकेट हासिल किए इस तरह से यह मैच सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने दिघवारा क्रिकेट एकेडमी को 108 रनों से हराया नीलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कल का मैच त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी पर्शोना और लायन क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सुनील कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कैशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा किसलय अभिमन्यु कुमार सिंह सारण कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

Post Comment