Loading Now
×

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में एक गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर विजयी।

किशनगंज 19 फरवरी: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिवीजन का आज 16वां मुकाबला गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर बनाम कजलामनी सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें कजलामनी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए जिसमें सुभाष ने 23 रन राहुल ने 18 रन एवं सारिक ने 16 रनों का योगदान दिया वही गाड़ीवान सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैसर आलम 4 विकेट वारिस अली ने 3 विकेट तौसीफ ने 1 विकेट इब्राहिम ने 1 विकेट एवं तबरेज ने एक विकेट हासिल किया।

118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें तबरेज आलम ने 16 गेंदों में 47 रन बनाए आजाद ने 24 रन एवं कैसर ने 23 रनों का योगदान दिया वही कजलामनी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकमात्र सफल गेंदबाज फैज ने दो विकेट हासिल किए।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस चार विकेट एवं 23 रन नाबाद बनाने वाले कैसर आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच कैसर आलम को जिले के पूर्व खिलाड़ी तारकेश्वर पोद्दार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे सुलेमान एवं तारकेश्वर पोद्दार वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की  संयोजक वीर रंजन।

Previous post

मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज चुने जाने पर DMS ग्लोबल एकेडमी पटना ने विपुल कृष्णा को दी बधाई

Next post

बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम।

Post Comment