Loading Now
×

 किशनगंज जिला लीग: लगातार चार जीत के साथ डुमरिया वारियर्स बना नाक आउट दौर के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम

किशनगंज 21 फरवरी : किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिवीजन का आज 18वां मुकाबला डुमरिया वारियर्स बनाम फ्रेंड्स 11 सीनियर बीच अट्ठारह अट्ठारह ओवरों का खेला गया जिसमें डुमरिया वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए जिसमें इंद्रजीत पाल ने 23 रन एवं सुंदरम ने 15 रनों का योगदान दिया वही फ्रेंड्स 11 की और से गेंदबाजी करते हुए धनेश्वर ने 3 विकेट एवं नसीम ने तीन विकेट हासिल किए।

89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंडस 11 ने 8 विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी जिसमें कामेश्वर ने 13 रन एवं महफूज ने 13 रन बनाए वहीं डुमरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने दो विकेट एवं शब्बीर ने दो विकेट हासिल किए शानदार गेंदबाजी के लिए शब्बीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच शब्बीर को एसडीपीओ अनवर जावेद ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं सुलेमान स्कोरिंग माशूक आलम ने की ,संयोजक वीर रंजन।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment