Loading Now
×

सारण कप क्रिकेट लीग में दाहियावा क्रिकेट एकेडमी ए 74 रनों से जीती

सारण 22 फरवरी: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सारण कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज 9 वे मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसौना के बीच हुआ।

जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए ने 30 ओवरों में 9 विकेट पर 218 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमे प्रशांत सिंह 68 आशीष 42 आदित्य सिंघ 24 चन्दन यादव 23 रनो का योगदान दिया त्रिशुल क्रिकेट एकेडमी परसौना गेंदबाजी करते हुए जिसमे नवल 3 मुकुल 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसौना की पुरी टीम महज 144 रनो पर ऑल आउट हो गई जिसमे औधेश 39 राहुल 26 जीतू 18 रनो का योगदान दिया दहियावा क्रिकेट एकेडमी ए के तरफ से गेंदबाजी मे आयुष 4 पंकज 2 और आदित्य सिंघ ने 2 विकेट चटकाए। यह मैच दाहियावा क्रिकेट एकेडमी ए ने त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसौना को 74 रनों से हराया।

मैंन ऑफ द मैच प्रशांत सिंह को दिया गया इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सुनील कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कैशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा सागर कुमार अमिताभ शर्मा आलोक बाबा राकेश दुबे सारण कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

Post Comment