Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में हेलेंस ने सुरसंड को 8 विकेट से हराया

सीतमढ़ी 22 फरवरी: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे तीसरा दिन का मैच सुरसंड और हेलेंस के बीच खेला गया सुरसंड के कप्तान सफीद अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

जिसमे सुरसंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाया जवाब में उतरी हेलेंस की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । और 8 विकेट से हेलेंस ने यह मुकाबला जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सतीश चंद्र झा ने सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का सुभारंभ किया ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर अरविंद कुमार यादव के द्वारा हेलेंस के कप्तान सत्यम कुमार जिन्होंने महज 39 गेंदों में 57 रन बनाया उन्हें मन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदिनि ।तथा पंकज कुमार सिंह एव श्री विवेक मिश्रा कन्वेनर के द्वारा मैच का संचालन कराया गया ।

इस अवसर पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित रहे है । इस बीच पुलिस अध्यक्ष सीतामढ़ी श्री हरिकिशोर राय ने सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के ग्रास कटर मशीन का उद्घाटन अपने कर कमलों से किया । इसके लिए सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ उनका आभार व्यक्त करता है ।

Post Comment