Loading Now
×

सीएयू अंडर-16 दो दिवसीय क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सीएयू रेड की ठोस शुरुआत

देहरादून 24 फरवरी: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित अंडर-16 पुरुष दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज से सीएयू ग्रीन और सीएयू रेड के बीच खेला जा रहा है। आज पहले दिन का खेल खत्म हुआ।

सीएयू ग्रीन की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आदित्य के 43 रन,प्रियांशु के 25 और निशु के 24 रनो के मदद से 64 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए सीएयू रेड की टीम के सचिन और अर्णव को तीन-तीन तथा अभिनव को दो दो विकेट मिला।

वही अपनी पहली पारी खेलने उतरी सीएयू रेड की टीम ओपनर बल्लेबाज अर्णव के नाबाद 52 और आदित्य नाबाद 50 रनो के मदद से 31 ओवर में बिना विकेट खोये 102 रन बना ली है। कल 102 रन से आगे खेलेगी सीएयू रेड की टीम।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment